BARAN // हाड़ौती की धरा पर उमड़ा आस्था का सागर, महिला अखाड़ा और 57 देव विमान बने आकर्षण का केंद्र

बारां नगर में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां ऐतिहासिक डोल शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में 57 देव विमान, महिला अखाड़ा समेत 9 अखाड़ों ने हिस्सा लिया। तलवारबाज़ी और करतबों का प्रदर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। झमाझम बारिश के बीच जयकारों से गूंजता माहौल आस्था और उल्लास से सराबोर दिखा।

पारंपरिक परिधानों में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार सजाए गए थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। 750 से अधिक पुलिसकर्मी, 100 CCTV कैमरे और ड्रोन कैमरों से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।

श्रीजी पूजन के साथ शोभायात्रा सम्पन्न हुई। अंत में डोल की पाल पर पारंपरिक जलवापुजन जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने किया। पूरा आयोजन शांति, श्रद्धा और उल्लास के माहौल में सम्पन्न हुआ।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
SAWAI MADHOPUR // पाली ब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, SDRF और ग्रामीणों ने बचाई जान