BARAN // 7 माह से वेतन नहीं, संविदा कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

BARAN

BARAN // कवाई वाटर वर्क्स विभाग के संविदा कर्मियों का फूटा गुस्सा, वेतन नहीं मिलने पर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

BARAN
BARAN

बारां के कवाई वाटर वर्क्स विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने पिछले सात महीनों से वेतन न मिलने के कारण अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी सैलरी जारी नहीं की जा रही है, जिसके चलते उन्हें और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारों का समय होने के बावजूद उनके घरों में खुशी नहीं है। वेतन न मिलने के कारण वे अपने परिवार के लिए जरूरी सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं।

BARAN
BARAN

एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “हम दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन जब सैलरी नहीं मिलती तो सारा उत्साह खत्म हो जाता है। इस बार तो त्योहार भी फीके पड़ गए हैं। इस गंभीर समस्या से तंग आकर संविदा कर्मचारियों ने अब काम का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस चेतावनी से विभाग में हड़कंप मच गया है।

कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से अपील की है कि वे इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और उनका बकाया वेतन जल्द से जल्द जारी करवाएं, ताकि वे भी अपने परिवारों के साथ त्योहारों का आनंद ले सकें।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

JAIPUR // जयपुर में नकबजन गैंग का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *