Banswara//बांसवाड़ा शीतला माता मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

Banswara

Banswara//बांसवाड़ा शीतला माता मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

Banswara
Banswara

Banswara//आवासन मंडल कॉलोनी में प्रस्तावित है मन्दिर निर्माण।

Banswara//परतापुर गढ़ी नगरपालिका क्षेत्र के राजस्थान आवासन मंडल कॉलोनी में प्रस्तावित शीतला माता मंदिर का भूमि पूजन सोमवार प्रातः पंडित मनोहरलाल भट्ट के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य भामाशाह निखिल शांडिल्य एवं परिवार रहे। कॉलोनीवासी मनीष पंचाल ने बताया कि पिछले कई महीनों से आवासन मंडल कॉलोनी की मातृशक्ति के द्वारा शीतला माता मंदिर निर्माण,मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर विचार किया जा रहा था जो कि समस्त कॉलोनीवासियों के प्रस्ताव पर प्रारम्भ हुआ साथ ही एकजुट होकर प्रतिघर आर्थिक सहयोग की सहभागिता सुनिश्चित की गई। इसी क्रम में रूपरेखा तय करके सोमवार प्रातः भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया एवं बैठक कर शीघ्र ही मंदिर निर्माण,मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा आयोजित करने पर विभिन्न महानुभावों ने विचार दिए तथा मौजूद कॉलोनी के भामाशाहों ने विभिन्न घोषणाएं की। इस अवसर पर संरक्षक किशोर सिंह चौहान,पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राव,जयप्रकाश पाठक,महिपाल भाटिया,वीरेंद्र सिंह राव,सचिन पाठक,मोहनसिंह सोढ़ा,हेमेंद्र सिंह झाला,शैलेन्द्र भट्ट,मनोज जोशी,नटवर सिंह राव,सूर्यप्रकाश चंदानी,ईश्वर कलाल आदि कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश दवे ने किया एवं आभार रोहित व्यास ने जताया। इस मौके पर कई कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

Banswara//बांसवाड़ा स्वास्थ्य की जांच अहम, इसलिए बड़ी संख्या में नागरिक शिविर में पहुंचे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *