BANSWARA// ऑब्जर्वरों के मार्गदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने की रणनीतिक बैठक

BANSWARA// कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दूसरे दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर लालजी देसाई और पीसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ संजीव राजपुरोहित और हिमपाल सिंह देवल ने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के अग्रिम संगठन प्रकोष्ठ और विभाग के पदाधिकारियों की मीटिंग ली और बंद कमरे में वन टू वन चर्चा की। इस दौरान सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष एडवोकेट इमरान खान पठान, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश मईड़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रज्ञा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शाश्वत गरासिया, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास मईड़ा, सेवादल अध्यक्ष धीरजमल डामोर, यूथ कांग्रेस प्रदेश संयोजक आसिफ मुस्तफा, प्रदेश महासचिव सुभाष निनामा, भगवती भील, सोना ताबियार, कुलदीप पंड्या सहित एससी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, खेलकूद प्रकोष्ठ सहित विभिन्न विभाग ने मुलाकात की और चर्चा की गई। लालजी देसाई ने कहा कि संगठन सृजन अभियान एक नई और सकारात्मक शुरुआत है। हम मिलकर नवनिर्माण का संकल्प अवश्य पूरा करेंगे।
BANSWARA// राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये जो अभिनव प्रयास प्रारंभ किए हैं, हम सब मिलकर सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या, विधायक अर्जुन सिंह बामनिया, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेली, नवाब फौजदार, केशवचन्द्र निनामा, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मनोहर खड़िया, अरविंद डामोर, न्याजुल्लाह चौहान, शाहरुख खान, सईद परवाना, साजिद नायक, अतीत गरासिया, विनोद दादा पाठक, रफीक मंसूरी, आसिफ खान, फिरोज खान, देवबाला राठौड़, मनीष त्रिवेदी, सुनील मीणा आदि मौजूद रहे । पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान पठान ने बताया कि बुधवार दोपहर को ब्लॉक बागीदौरा और आनंदपुरी में भी मीटिंग आयोजित कर पदाधिकारियों और कार्यकताओं के साथ चर्चा की गई।
BANSWARA// गुरुवार 09 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घाटोल की बैठक 10 बजे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरेडी बड़ी की बैठक 1 बजे, नगर कांग्रेस कमेटी परतापुर-गढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गढ़ी की बैठक 3 बजे आयोजित होंगी ।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
DUNGARPUR// वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई
TONK// कांग्रेस पदाधिकारियों ने गौशाला में सेवा कर मनाया डोटासरा का जन्मदिन