BANSWARA // 24 घंटे बाद नदी से बरामद हुआ युवक का शव

BANSWARA

BANSWARA // बांसवाड़ा में उफनती नदी पार करते समय बहा युवक, 70 लोगों की रेस्क्यू टीम ने 2 किमी दूर से निकाला शव

BANSWARA
BANSWARA

बांसवाड़ा 24 घंटो के बाद नदी मे बहे युवक का निकाला शव। दानपुर थाना क्षेत्र मे नदी के तेज बहाव में बहे युवक दिनेश पुत्र सुखलाल का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद बरामद किया गया। थानाधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार दिनेश गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर मकनपुरा की ओर जा रहा था।

BANSWARA
BANSWARA

सरवनी गांव के पास उफनाई नदी को पार करते समय ट्रैक्टर बह गया। घटना की जानकारी पुलिस को एक घंटे बाद मिली। जिसके बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। गुरुवार रात अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोका गया। जिसे शुक्रवार सुबह फिर शुरू किया गया। SDRF, पुलिस और ग्रामीणों की टीम ने करीब 70 लोगों के साथ तलाशी अभियान चलाया। अंततः शुक्रवार दोपहर करीब 5 बजे शव घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर नदी के पेटे से बरामद हुआ।

BANSWARA
BANSWARA

पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है। गुरुवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच दिनेश ट्रैक्टर लेकर नदी में उतरा। DSP गोपीचंद के अनुसार शराब का सेवन किया हुआ था। नदी में ट्रैक्टर एक स्थान पर जाकर फंस गया। ग्रामीणों ने उसे आवाज देकर बाहर आने को कहा। लेकिन वह नहीं लौटा। कुछ देर बाद ट्रैक्टर के नीचे की मिट्टी बह गई। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और दिनेश बह गया। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व राहत दल दल मौके पर पहुंचे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

JODHPUR // मेहरानगढ़ दुर्ग में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया योग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *