BANSWARA // बांसवाड़ा के सागड़ौद डेम में 60 वर्षीय अधेड़ का मिला शव, सिविल डिफेंस रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला

बांसवाड़ा जिले के दाहोद रोड स्थित सागड़ौद डेम में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एक 60 साल के अधेड़ का शव मिला।

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को तत्काल सूचना दी। टीम ने डैम के भीतर रेस्क्यू शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत कर शव को बाहर निकाला और शव पुलिस को सौंपा। पुलिस की टीम शव को लेकर बांसवाड़ा एमजी अस्पताल की मोर्चरी पहुंची और पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।
हेड कांस्टेबल केशव ने बताया कि मृतक इला, पुत्र दौला 60 साल का है। सागड़ौद गांव में रहता है। सुबह वो बिना बताए घर से निकल गया। परिजन उसकी काफी देर तक तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर करीब 2 से ढाई के बीच परिजनों से थाने में कॉल कर सूचना दी कि सागड़ौद डैम में उनके पिता इला का शव मिला है। तत्काल टीम पहुंची और सिविल डिफेंस से रेस्क्यू कराया। परिजन किसी प्रकार की रिपोर्ट देने से इनकार कर रहे हैं। मृतक के एक पत्नी और दो बच्चे हैं। दोनों छोटा मोटा व्यापार करते हैं। फिलहाल मर्ग के आधार पर जांच की जा रही है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट