Banswara// राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष बोले- मोदी देश के लिए खतरनाक

banswara

Banswara// राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष बोले- मोदी देश के लिए खतरनाक

banswara
banswara

बांसवाड़ा में कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खतरनाक और मोदी के शासन को भी देश के लिए खतरनाक बताया।

बांसवाड़ा यात्रा पर आए डोटासरा ने कांग्रेस कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में लोकसभा चुनाव में राजस्थान में विभिन्न दलों के साथ गठबंधन संबंधी सवाल पर उन्होंने उक्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आज मणिपुर जल रहा है। देश में हिन्दू-मुस्लिम कर रहे हैं। किसान रो रहे हैं। दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। काले कानून ला रहे हैं। कभी नोटबंदी का नाटक करते हैं। कभी दो हजार का नोट लाते हैं, कभी बंद करते है। जब ऐसे लोग सत्ता में बैठे हैं तो खतरनाक नहीं तो और क्या है ?

*नए लोगों को आगे लाएंगे*

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार संबंधी सवाल पर डोटासरा ने कहा कि संगठन को मजबूत करेंगे। नए लोगों को आगे लाएंगे। जनता की दुख, तकलीफ में भागीदार बनेंगे। गांव-गांव जाएंगे और कांग्रेस की रीति-नीति बताएंगे। फिर वही कांग्रेस आएगी, जिसने सरकार चलाई और जनता की भलाई के कानून बनाए। उन्होंने केंद्र की मनमोहन सरकार के निर्णय भी गिनाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के साथ कांग्रेस का कोई साथ नहीं है। ऐसे लोगों को पकड़ो और जेल में डालो।

*सड़क से सदन तक ईंट से ईंट बजाएंगे*
डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादों पर काम नहीं कर रही हैं। कांग्रेस सरकार के कामों की समीक्षा करने की बात कही ओर नौ जिले व तीन संभाग तोड़ दिए। अंग्रेजी स्कूलों को खत्म करने का काम जनविरोधी है। इसके खिलाफ जन आंदोलन हो रहा है। जिसमें कांग्रेस अपनी भूमिका निभा रही है। बांसवाडा का संभाग का दर्जा लेकर रहेंगे। सड़क से सदन तक ईंट से ईंट बजाएंगे। जनता के हक को वापस दिलाएंगे। यह पर्ची से चलने वाली सरकार है। इनका स्वयं का विवेक नहीं है। सरकार के निर्णय के खिलाफ जनता में आक्रोश है।

*कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी*
डोटसरा ने कहा कि आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनाव कांग्रेस अकेले लडे़गी। किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में मोदी को हटाना जरूरी था। अन्य दलों ने कहा था कि वे कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे, इसलिए समर्थन दिया था। यदि वे अपनी बात पर अडिग हैं तो हमारे साथ हैं। कांग्रेस 36 कौम के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कोटे में कोटा के निण्रय के संबंध में कहा कि जो पार्टी आलाकमान का निर्णय हैं, वहीं मान्य है।

*सामने आई जनविरोधी मानसिकता*
इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन संभाग और नौ जिले खत्म किए हैं। इस मजबूती से विधानसभा में उठाएंगे। इस निर्णय से आप समझ गए होंगे कि भाजपा की मानसिकता क्या है। एक ओर राइजिंग राजस्थान की बात करते हैं, वहीं अब जिलों के नाम पर निवेश करने वाले निवेशक अब अनुबंध वापस ले रहे हैं। सरकार इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद करने के साथ ही गरीब की कमर तोड़ने का काम कर रही है। खुद के बच्चे इंग्लिश स्कूल में पढ़े, किंतु गरीब के बच्चे सरकारी इंग्लिश स्कूल में नहीं पढ़ें। ऐसी मंशा है।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *