BADI // किरण महात्मा गांधी विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, 150 पौधे लगाए

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत किरण महात्मा गांधी विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। हरियालो राजस्थान अभियान के मंडल संयोजक युवा नेता भाजपा चतुर सिंह एवं मंडल अध्यक्ष सुभाष तोमर, प्रधानाध्यापक सैनी साहब, महात्मा गांधी विद्यालय टोटरी प्रधानाध्यापक अशोक मंगल, एवं वरिष्ठ रमेश शर्मा, अशोक जाटव ने दोनों विद्यालयों में करीबन डेढ़ सौ वृक्ष लगाए।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता चतुर सिंह ने सभी से पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा, सभी को कहा अपने दैनिक जीवन में पेड़ लगाने चाहिए, साथ ही हम सभी को पेड़ों की उचित देखभाल करने की बात कही।
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत पंच समिति प्रत्येक जिले में चलाकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया है।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट