BADI // मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा की कार्यशाला

BADI

BADI // बाड़ी विधानसभा में भाजपा की संकल्प से सिद्धि कार्यशाला, भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में चर्चा

BADI
BADI

बाड़ी विधानसभा के भाजपा मंडल बिजौली के अंतर्गत संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला का भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर के आथित्य में आयोजन किया। मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, विशिष्ट अतिथि दिनेश बाघ थरिया रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल संयोजक ऋषिपाल सिंह बिधूड़ी ने की एवं मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह गुर्जर ने किया। कार्यशाला का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता व, दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समझ दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।

BADI
BADI

मुख्य अतिथि सत्येंद्र पाराशर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पी व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने की ओर चल पड़ा है। CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान, हरित राजस्थान, खुशहाल व समृद्ध राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है। मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमको PM मोदी व CM भजनलाल शर्मा के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। उनको गांव-गांव एवं हर घर तक ले जाकर उनका प्रचार और प्रसार करना है।

कार्यशाला में पधारे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का मंडल संयोजक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में विधानसभा संयोजक KG तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, मुनेंद्र सिंह बैसला, गोपाल कोली, बृजेश गुर्जर, दिलीप सिंह, राम कुशवाहा, भगवान स्वरूप, देशों चंदेल, सतीश, आजेंटी मंडल पदाधिकारी सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

BARAN // राजेंद्र मेहता के परिवार पर जानलेवा हमला, कोटा रेफर

BARAN // कवाई में विधायक राधेश्याम बैरवा का जन्मदिन मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *