BADI // धौलपुर रोड पर बेसहारा हालत में मिली महिला को अपना घर रेस्क्यू टीम ने किया भर्ती, सेवा समिति ने निभाई मानवता

बाड़ी जिले में बेसहारा, असहाय, लावारिस स्थिति में जगदीश तिराहा धौलपुर रोड पर घूम रही महिला। अपना घर आश्रम की महिला रेस्क्यू टीम के द्वारा राज़ुद्दीन खान अध्यक्ष एवं सौरभ मोदी कोषाध्यक्ष।अपना घर सेवा समिति धौलपुर की सूचना पर रेस्क्यू किया। सेवा उपचार हेतु अपना घर आश्रम में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर अपना घर आश्रम की एंबुलेंस तत्काल महिला रेस्क्यू की टीम के साथ मौके पर पहुंची। पूछताछ एवं जानकारी करने पर महिला ने अपना नाम गीता शर्मा बताया। जो कि धौलपुर जिले की प्रतीत होती है। रेस्क्यू के दौरान सौरभ मोदी धौलपुर, नितेश प्रजापति, अमन, सीमा, सिया सेवा साथी मौजूद रहे।
अपना घर के अध्यक्ष सुनील गर्ग कंपनी परिवार ने बताया कि अपना घर आश्रम कृषि उपज मंडी बसेड़ी रोड बाड़ी में संचालित है। असहाय, लावारिस, विक्षिप्त, बेसहारा लोगों की मदद के लिए समर्पित है। यहां उन्हें न केवल निशुल्क भोजन और आवास मिलता है। उनकी चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट