Alwar//सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर आज अलवर दौरे पर आ रहे हैं।

Alwar

Alwar//सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर आज अलवर दौरे पर आ रहे हैं।

Alwar
Alwar

Alwar//वे यहां कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ओम माथुर ने 31 जुलाई 2024 को सिक्किम के राज्यपाल का पदभार संभाला था।

Alwar//गौरतलब है कि राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा केंद्र सरकार की सलाह पर की जाती है और यह एक औपचारिक पद होता है।अलवर प्रवास के दौरान राज्यपाल ओम माथुर नंगली सर्किल स्थित विवेकानंद स्मारक पर ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।राज्यपाल के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज मिनी सचिवालय में कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद भूपेंद्र यादव ने प्रताप ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।प्रशासन ने राज्यपाल के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है, और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

Alwar//अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में सुने मकानों पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *