ALWAR // अलवर के संतोष नाथ आश्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, भक्ति से झूम उठा वातावरण

अलवर जिले के लोक देवता बाबा भर्तृहरी की तपोभूमि पर स्थित संतोष नाथ के आश्रम, सोमनाथ महाराज आश्रम में आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक महिला सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अलवर शहर से करीब 150 महिलाएं आश्रम पहुंचीं और सोमवार नाथ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सत्संग कार्यक्रम में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचन हुए। कार्यक्रम के दौरान ढोलक, हारमोनियम और चिमटे की धुन पर महिलाओं ने भक्ति नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजा सैनी ने बताया कि यह स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां सत्संग का आयोजन भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।
कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
