ALWAR // अलवर के कलसाड़ा गांव में गूंजे बदलाव के स्वर, सखी महिला सभा ने निकाली सशक्त जागरूकता रैली

अलवर के मालाखेड़ा ग्राम पंचायत कलसाड़ा शुक्रवार को सामाजिक चेतना के रंग में रंग गया, जब इब्तिदा संस्था के सहयोग से सवेरा महिला मंच की “सखी महिला सभा” की महिलाओं ने स्कूली बच्चियों के साथ मिलकर एक सशक्त जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में लगभग 150 महिलाएं और 20 से 25 छात्राएं शामिल हुईं।

यह सिर्फ पैदल मार्च नहीं था, बल्कि एक सशक्त सामाजिक संदेश था, जो पूरे गांव की गलियों में गूंजता रहा। रैली का मकसद पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा, स्वच्छता और महिला अधिकारों जैसे मुद्दों पर गांववासियों को जागरूक करना था।
इस आयोजन में इब्तिदा संस्था और सवेरा महिला मंच की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में सपोर्ट कोऑर्डिनेटर अनीता योगी, सवेरा महिला मंच से सुंदर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवाड़ी, उपसरपंच अनिता तिवाड़ी, स्कूल स्टाफ से सुशीला मीणा, पीटीआई अभिषेक, तारा अधिकार सखी सभा मुखिया, आशा, कविता, हेमा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगती व संगीता सहित कई सक्रिय महिलाएं मौजूद रहीं।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
PALI // पाली में बुजुर्ग महिला से लूट मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार — तीन की तलाश जारी