ALWAR // पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आरोपी यशवंत को पुलिस ने दबोचा

अलवर शहर के सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी रमेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया 25 मई 2025 को पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। यशवंत नामक युवक, जो उसका परिचित है। उससे दोस्ती कर बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी यशवंत जाटव निवासी दिल्ली दरवाजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
ALWAR // अमित सैनी सुसाइड केस में कांग्रेस नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात