ALWAR // अलवर में ईमित्र संचालक से ढाई लाख की लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार

ALWAR

ALWAR // उद्योग नगर पुलिस ने किया लूट गैंग का भंडाफोड़, व्यापारियों को बनाते थे निशाना

ALWAR
ALWAR

अलवर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में ईमित्र संचालक के साथ ढाई लाख की लूट का खुलासा करते हुए। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक मुख्य आरोपी रामवीर गुर्जर अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। महेश चंद शर्मा ASI के अनुसार आरोपियों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। यह गैंग एक अन्य ईमित्र संचालक के साथ भी लूटने की योजना बना रही थी। इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई लूट मारपीट और चोरी के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

ALWAR
ALWAR

पुलिस ने बताया खेड़ली सैयद निवासी इमरान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई 21 जून 2025 को रात 8 8:30 बजे वह अपने भतीजे शोएब खान के साथ दुकान से घर खेड़ली सैयद जा रहा था। उसके पास पिट्ठू बेग था। जिसमें ढाई लाख रुपये थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बाइक को उसके आगे लगा दिया मारपीट की जिसमें आई कार्ड और नगदी थी। और छीन कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। CCTV फुटेज जो तकनीकी सूचना के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद कैफ पुत्र इदरीश खान, रोहतास पुत्र श्रवण सिंह मीणा ,वसीम अकरम पुत्र अमीन खान एवं चरण सिंह पुत्र राम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया उनके रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। और मोहम्मद कैफ के खिलाफ पांच मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं । इसी तरह चरण सिंह के खिलाफ भी 10 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया यह बदमाश व्यापारियों की रेकी कर मोटरसाइकिल से उनसे पीछा कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट

JAIPUR // शारदा विश्वविद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, दो स्टाफ मेंबर हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *