ALWAR // अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सेवा संकल्प

अलवर में भारतीय जनता पार्टी मंडल मालाखेड़ा की ओर से केंद्रीय वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर लोकसभा सांसद भूपेन्द्र यादव के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष विशाल साहू के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ा में मरीजों को ताजे एवं पौष्टिक फलों का वितरण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगदीश मीणा, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नेहरू मीणा, रूपचंद गुप्ता, राजेश चौधरी, भोलाराम जाट, मनीष जाट, गुड्डी नायक, त्रिलोक जोशी, रोहित पटेल, अनिल अवस्थी, ओपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने मिलकर भूपेन्द्र यादव के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं कीं तथा सेवा कार्यों के प्रति प्रेरणा लेने का संकल्प भी लिया।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
BHARATPUR // भरतपुर में जाट समाज की सभा में बोले हनुमान बेनीवाल