ALWAR // सिलीसेढ़ झील बोरिंग विवाद: 21वें दिन भी किसानों का धरना जारी

ALWAR

ALWAR // सिलीसेढ़ झील पर 21 दिनों से डटे किसान: बोरिंग के विरोध में प्रदर्शन जारी, ट्रैक्टर रैली से भरी हुंकार

ALWAR
ALWAR

अलवर राजस्थान के सिलीसेढ़ झील क्षेत्र में बोरिंग के विरोध में किसानों का धरना आज 21वें दिन भी जारी रहा। किसानों की मांग है कि झील क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बोर नहीं काटे जाएं और यदि प्रशासन द्वारा जबरन बोरिंग की गई तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता है।

ALWAR
ALWAR

धरने को लेकर आज किसानों ने एक भव्य ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। जिसमें करीब 200 ट्रैक्टर शामिल हुए और 1000 से अधिक किसान सड़कों पर उतरे। रैली जब सिलीसेढ़ तिराहे से रवाना होकर ढाई पैड़ी और अहिंसा सर्किल तक पहुँची। तो प्रशासन ने पहले से लगाए गए बैरिकेड्स के ज़रिए रैली को रोक दिया। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बातचीत हुई।

किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे तभी पीछे हटेंगे जब जिला कलेक्टर स्वयं मौके पर आकर उनसे वार्ता करें। किसानों की प्रमुख मांग है कि सिलीसेढ़ झील का पानी नहर के माध्यम से अलवर ले जाया जाए, लेकिन किसी भी सूरत में बोरिंग के माध्यम से जल दोहन स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो यह शांतिपूर्ण आंदोलन जल्द ही उग्र आंदोलन में बदल सकता है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

JAIPUR // मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नर्मदेश्वर घाट महादेव जी मंदिर में जलाभिषेक किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *