ALWAR // विकसित कृषि अभियान से अलवर के किसानों में नई ऊर्जा

ALWAR

ALWAR // अलवर में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ से 721 किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की सीख, खेतों में दिखी उम्मीद की हरियाली

ALWAR
ALWAR

ALWAR – अलवर जिले के रामगढ़ उपखंड के तीन गांवों अलावड़ा, चिड़वा और गुर्जरपुर खुर्द खेतों की हरियाली में नई उम्मीदें पनप रही थीं। “विकसित कृषि संकल्प अभियान”, जो न सिर्फ जानकारी का संगम बना, बल्कि ग्रामीण दिलों में आत्मविश्वास और वैज्ञानिक सोच की लौ भी जलाता गया। कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा द्वारा आयोजित इस अभियान ने 721 किसानों को एक मंच पर लाकर। उनके मन में यह विश्वास जगाया कि खेती सिर्फ परंपरा नहीं। अब विज्ञान और प्रकृति का संतुलित संगम है।

ALWAR
ALWAR

ALWAR – कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने की। मंच पर उपस्थित वैज्ञानिकों में डॉ. हंसराम माली, डॉ. पूनम, डॉ. विजय कुमार, डॉ. रामू मीना, पुष्कर देव और राकेश यादव ने बारीकी से खेती के हर पहलू को सरल भाषा में समझाया। बाजरा, ज्वार, कपास, प्याज, तिल और ग्वार खरीफ फसलों की नई किस्मों, बीज दर, उर्वरक, और रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी ने किसानों को रोमांचित कर दिया। डॉ. पूनम ने जब प्राकृतिक खेती के मंत्र बताए जीवामृत, ब्रह्मास्त्र, अग्निअस्त्र जैसे गौ-आधारित उपायों के बारे में बतया तो कई किसानों की आँखों में अपनापन दिखा।

पुष्कर देव ने जब फार्म पॉन्ड, मल्चिंग और स्प्रिंकलर जल संरक्षण तकनीकों की बात की, तो किसान रामकिशन सैनी बोले “साहब, पहले लगता था कि बारिश कम हो गई तो कुछ नहीं कर सकते अब लगता है कि तकनीक से पानी भी बच सकता है और फसल भी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी जब राकेश यादव ने दी, तो गांवों के कई युवा किसानों ने पहली बार समझा कि सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज पर नहीं, खेतों में भी रंग ला सकती हैं।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

BIKANER // लूणकरणसर में जल पूजन और पौधारोपण से दिया जल संरक्षण का संदेश

CHITTORGARH // देवस्थान मंत्री ने गौशाला में पौधरोपण कर दिया जल बचाने का संदेश

BANSWARA // अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के 11 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *