ALWAR // अलवर शहर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा।

ALWAR

ALWAR // एक भव्य ऊँट रैली शहर के प्रमुख द्वारों और बाज़ारों से होकर गुज़रेगी।

ALWAR
ALWAR

ALWAR – अलवर मे श्री वीर हड़मल जी राईका सेवा समिति के तत्वावधान में 22 जून को अलवर शहर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब देवासी एवं रेबारी समाज की एक भव्य ऊँट रैली शहर के प्रमुख द्वारों और बाज़ारों से होकर गुज़रेगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह रैली केवल एक परंपरा का प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज की चेतना, जागरूकता और नवसंकल्प का प्रतीक होगी। सामाजिक एकता, संस्कृति की रक्षा और युवा पीढ़ी में गर्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

इस ऊँट रैली को लेकर देवासी व रेबारी समाज में जबरदस्त उत्साह है। तैयारियों के सिलसिले में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि रैली में 10,000 से अधिक लोगों की भागीदारी होगी। समाज के लोग पारंपरिक परिधानो राजस्थानी पगड़ी, धोती-कुर्ता, कंधे पर बांस की लाठी और पैरों में देसी चमड़े की जूती में सजे-धजे ऊँटों पर सवार होकर शहर की सड़कों से गुजरेंगे।
समिति का कहना है कि यह आयोजन ना केवल समाज के लिए गौरव का क्षण होगा। बल्कि शहरवासियों के लिए भी एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य प्रस्तुत करेगा।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापाती की रिपोर्ट।

CHITTORGARH // नाबालीग के साथ में दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी सहित दो गिरफ्तार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *