ALWAR // मंत्री भूपेंद्र यादव रामगढ़ विधानसभा में “सांसद संपर्क एवं कृषि कार्यक्रम” में आ कर ग्रामीणों से संवाद किया।

ALWAR – अलवर जिले के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम में उपस्थित उत्साही जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने रामगढ़ की जागरूक जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा, आप सभी ने भाई सुखवंत सिंह को उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर एकता, जागरूकता और लोकतंत्र में अपनी अटूट आस्था को दर्शाया है, इसके लिए मैं आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूँ। यादव ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, और ग्रामीण सड़क योजना की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता तक योजनाओं की जानकारी पारदर्शी तरीके से पहुँचे। जरूरतमंद व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा न केवल एक संवाद था, बल्कि एक भरोसे और प्रतिबद्धता का संदेश भी था। सरकार गांव, गरीब और किसान के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट।
TIJARA // मोटरसाइकिल सवार 2 लड़को को अपनी स्कूटी से टक्कर मारकर अपहरण कर जान से मारने का प्रयास
CHITTORGARH // नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास