ALWAR // बेटियों की शिक्षा राष्ट्र की शक्ति

ALWAR

ALWAR // बेटियों की शिक्षा राष्ट्र की शक्ति केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया मीणा बालिका छात्रावास का भूमि पूजन

ALWAR
ALWAR

अलवर जिले में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब सांसद एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मीणा बालिका छात्रावास के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, समाजजन और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ALWAR
ALWAR

अपने संबोधन में यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने राजस्थान में बनी डबल इंजन की सरकार को विकास का द्वार बताते हुए कहा कि अब राज्य को हर स्तर पर गति मिलेगी। मीणा समाज को विशेष रूप से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा। “ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी मेलजोल बढ़ता है। भाईचारा मजबूत होता है। युवा पीढ़ी को नई दिशा मिलती है।”

यादव ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा। “यदि हमारी बेटियां पढ़-लिखकर प्रशासनिक सेवाओं में जाएंगी IAS, IPS बनेंगी तो न केवल गांव, बल्कि पूरा जिला और समाज गौरव महसूस करेगा।” उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लें और बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दें। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने इसे एक यादगार अवसर बना दिया।

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

ALWAR // सरिस्का टाइगर रिज़र्व की सदर रेंज में कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला

ALWAR // सरिस्का क्षेत्र में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक सांप जैसे जंगली जानवर को रेंगते देखा

JODHPUR // केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा

TONK // राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम में सिविल डिफेंस द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल

TONK // शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी का टोंक दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *