ALWAR // पलखड़ी में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

ALWAR

ALWAR // विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत पलखड़ी में विशेष कार्यक्रम, किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं से कराया गया अवगत

ALWAR
ALWAR

ALWAR – अलवर, उमरैण पंचायत समिति क्षेत्र: ग्राम पंचायत पलखड़ी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. पूनम प्रजापति (कृषि विभाग, नौगांव) सहित विभिन्न कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत भवन के सभागार में आयोजित इस बैठक में किसानों को बाजरा, ग्वार, मक्का, गेहूं और सब्जियों की आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही उच्च स्तर के बीज, खाद, सिंचाई पद्धतियों और तारबंदी में पाइपलाइन की उपयोगिता पर भी विशेष जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर कृषि अधिकारी विजेंद्र, सहायक कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा (उमरैण), कृषि पर्यवेक्षक सुनीता वर्मा (अकबरपुर) और रंजना शर्मा (पलखड़ी) भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने किसानों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें खेती से जुड़े तकनीकी पहलुओं को समझाया। ग्रामवासियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह जानकारी उन्हें पहले मिलती, तो वे आज और आगे होते। किसानों ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और खेती को एक लाभकारी व्यवसाय बनाएंगे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735/status/1928681138291195953

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

TONK // टोंक में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ भव्य समारोह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *