ALWAR // अलवर के बामनवास क्षेत्र में सहगल फाउंडेशन ने बनाए 6 चेकडैम, 1125 किसानों को सिंचाई और पेयजल में राहत

अलवर के थानागाजी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बामनवास कांकड़ और आस-पास के गांवों में किसानों को सिंचाई और पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से सहगल फाउंडेशन ने सत्र 2024-25 में एक अहम पहल की है।
स्था द्वारा पंचायत क्षेत्र में 6 चेकडैम और 2 पौंड का निर्माण कराया गया है, जिनकी कुल जल संग्रहण क्षमता 42.61 लाख लीटर है। इस परियोजना से 1125 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जबकि 608 एकड़ उपजाऊ भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के 296 कुओं का जलस्तर भी पुनर्भरित होगा,
मानसून पूर्व हुई हल्की बारिश में ही इन जल संरचनाओं में भरपूर पानी एकत्र हो गया है। इससे किसानों के चेहरों पर राहत और उम्मीद की चमक लौट आई है। अब उन्हें खरीफ की फसल के लिए पूरी तरह वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। ग्रामवासियों ने सहगल फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को ग्रामीण विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति रिपोर्ट
ALWAR // उद्देश्य : किसानो की आमदनी को ऊंचाइयों तक पहुँचाना