ALWAR // महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने का संकल्प

ALWAR

ALWAR // महिलाओं को आत्मनिर्भर और बच्चों को डिजिटल शिक्षा

ALWAR
ALWAR

अलवर के हसनखां मेवाती नगर में वी-शक्ति ट्रस्ट के कार्यालय और प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जिला कलेक्टर श्रीमती आर्तिका शुक्ला ने किया। यह ट्रस्ट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने का कार्य कर रही है।

वी-शक्ति ट्रस्ट के कार्यक्रम में महिलाओं को माहवारी जागरूकता, कंप्यूटर, अंग्रेजी, व डिजिटल प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। बच्चों के लिए ‘ई-गुरुकुल’, ‘ई-लाइब्रेरी’ और ‘ज्ञान वाहन’ जैसी पहलें शुरू की गई हैं। साथ ही साथ रिटायर्ड लोगों के लिए ‘गौशाला लाइब्रेरी’ की स्थापना भी की गई है।

ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेलों में महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच और प्रतियोगिताएं कराई गईं। साथ ही, अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत चयनित 700 बच्चों के लिए समर कैंप की घोषणा की गई है जिसमे बच्चो को कई सारे खेल खिलवाने का आदेश दिया गया। इस वी-शक्ति ट्रस्ट का उद्देश्य है—महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज में बदलाव लाना।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

TIJARA // 12वीं साइंस टॉपर भूपेश तिवाड़ी सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *