ALWAR // झील में बोरिंग के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, कांग्रेस नेता निहाल सिंह बोले – नहीं जाने देंगे पानी अलवर शहर

राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा द्वारा अलवर शहरवासियों को मीठा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिलीसेढ़ झील से पानी लाने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत झील में बोरिंग कर पाइपलाइन के ज़रिए पानी शहर तक पहुंचाया जायेगा।

योजना की घोषणा होते ही सिलीसेढ़ झील के आसपास के गांवों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि यह झील उनके जीवन और जीविका से जुड़ी हुई है, और यदि उसमें बोरिंग लगाने से झील का जलस्तर गिर सकता है, जिससे इलाके की जलसंकट की स्थिति ओर गंभीर हो सकती है।
इसी का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता निहाल सिंह गुर्जर ने कहा कि यदि झील में बोरिंग लगाया गया तो ग्रामीण किसी भी कीमत पर पानी अलवर शहर में नहीं जाने देंगे। साथ उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार ने ग्रामीणों की बात को नजरअंदाज किया तो इसके खिलाफ क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
ALWAR // महिला सशक्तिकरण की दिशा में अलवर में जागरूकता कार्यशाला
BANSWARA // बांसवाड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र गुटों में झड़प, धरने के दौरान बढ़ा विवाद