ALWAR // सरिस्का क्षेत्र में ग्रामीणों का आंदोलन तेज, 31 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

Alwar

ALWAR // महिलाओं की भागीदारी के साथ सरिस्का मुख्यालय तक पैदल मार्च, प्रशासन को दी चेतावनी

Alwar
Alwar

अलवर जिले के सरिस्का क्षेत्र के ग्रामीणों ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले भर्तृहरि तिराहे पर 31 सूत्रीय मांगों को लेकर एक विशाल महासभा का आयोजन किया गया। प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने पर ग्रामीणों ने सरिस्का मुख्यालय की ओर कूच कर शांतिपूर्ण धरना दिया। इस प्रदर्शन में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिन्होंने लोकगीत गाते हुए अपने अधिकारों की मांग उठाई।

Alwar
Alwar

सभा की अध्यक्षता पूर्व सरपंच चीरालाल सैनी ने की, जिसमें सरिस्का क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। महासभा में लिए गए निर्णय के अनुसार, ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए सरिस्का मुख्यालय पहुंचे और वहां शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया। महासभा में एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जाहिर की गई और कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं, धरने को थानागाजी एलिवेटेड संघर्ष समिति का भी समर्थन प्राप्त हुआ।

Alwar
Alwar

समिति के अध्यक्ष अशोक खोज ने बताया कि थानागाजी क्षेत्र के सभी गांवों और कस्बों से प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। इससे पूर्व एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति द्वारा गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया था और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मांगे नहीं मानी जातीं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट

Jaipur//साइबर ठगी करने वाली गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार

JAIPUR // जयपुर में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *