Rajasthan// केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन , राज्यपाल बोले – सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति की महान योग परंपरा का हिस्सा है,

rajasthan

Rajasthan// केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन , राज्यपाल बोले – सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति की महान योग परंपरा का हिस्सा है,

rajasthan
rajasthan

जयपुर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को सूर्य सप्तमी के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रीड़ा भारती संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 500 साधकों ने एक साथ 21 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति की महान योग परंपरा का हिस्सा है, जो मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है।
राज्यपाल ने सभी को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह योग के आगे के आसनों की नींव है। उन्होंने क्रीड़ा भारती की पत्रिका ‘खेल सृष्टि’ का लोकार्पण भी किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक प्रो. सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संस्कृत विश्वविद्यालय में योग को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उत्तराखंड स्थित रघुनाथ कीर्ति परिसर में योग केंद्र के माध्यम से इसका विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्यपाल ने क्रीड़ा भारती को एक महत्वपूर्ण संगठन बताते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ी इसकी गतिविधियां अनुकरणीय हैं।

https://chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *